टीकमगढ़। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में आज संभाग स्तरीय पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष श्री प्रमोद खरे ने किया। प्रमोद खरे ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इंद्रजीत जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों से लगातार खेल एवं जीवन के अन्य क्षेत्रों में प्रयास करते रहने को प्रेरित किया।
संभाग स्तरीय पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले मैच में पन्ना ने दमोह को 2-0 से हराया। अन्य मैच में टीकमगढ़ ने निवाड़ी को 2-0 से हराया। पहला सेमीफाइनल पन्ना व छतरपुर टीम के मध्य खेला गया, जिसमें छतरपुर की टीम ने पन्ना को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीकमगढ़ ने सागर को 2-0 से हराया। फाइनल मैच टीकमगढ़ तथा छतरपुर के बीच खेला गया, जिसमें संघर्षपूर्ण मैच में छतरपुर ने टीकमगढ़ को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया तथा टीकमगढ़ उपविजेता रही।
पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एलुमनी समिति राकेश टड़ईया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्रीड़ा सचिव सौमित बनर्जी, क्रीड़ा अधिकारी अनिल झा, इरफ़ान ख़ान राहुल रैकवार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ केसी जैन,डॉ एबी खरे, डॉ नसीम खान, डॉ शशि प्रभा जैन तथा सभी सहायक प्राध्यापक एवं क्रीड़ा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

