टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशन में आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में संभाग स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एबी खरे, डॉ. नसीम खान, डॉ. शशि प्रभा जैन तथा समस्त सहायक प्राध्यापक एवं क्रीड़ा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत जैन ने किया। श्री जैन ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केसी जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों से लगातार खेल एवं जीवन के अन्य क्षेत्रों में प्रयास करते रहने को प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में छतरपुर ने सागर को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में टीकमगढ़ ने दमोह को 2-1 से हराया। पहला सेमीफाइनल छतरपुर तथा सागर के बीच खेला गया जिसमें छतरपुर ने 2-0 से सागर को हराया। साथ ही दूसरा सेमीफ़ाइनल टीकमगढ़ दमोह के बीच खेला गया जिसमें टीकमगढ़ ने दमोह को 2-1 से हराया । फाइनल मैच का मुकाबला टीकमगढ़ तथा छतरपुर के बीच खेला गया। जिसमें टीकमगढ़ को 2-1 से हराकर छतरपुर ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छतरपुर विजेता एवं टीकमगढ़ उपविजेता रही।

