टीकमगढ़। नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 शांति नगर कॉलोनी जैन मंदिर के पीछे वाली गली में काफी लंबे समय से सड़क की मांग चल रही थी काफी समय से जन मानस परेशान था जिसको लेकर युवा नेता एवं समाजसेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी द्वारा कई बार नगर प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया गया लेकिन उसे पर संज्ञान नहीं लिया गया। फिर कांग्रेसी युवा नेता एवं समाज सेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने शनिवार 26 अक्टूबर 2024 को नगर पालिका पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक से मुलाकात की और समस्या से अवगत कराया तब नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने शीघ्र ही इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सड़क बनाने के लिए नगर प्रशासन को आवेशित किया जहां 16 नवंबर 2024 के पहले इस स्थान पर सड़क बन जाएगी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 08 नवंबर 2024 से 16 नंबर 2024 तक शांति नगर कॉलोनी में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर यह सड़क बनना बहुत जरूरी थी और जब मैंने इसके संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया तो उन्होंने तत्काल आदेशित कर कहा कि 16 नवंबर 2024 के पहले यह सड़क बनाकर तैयार की जाएगी जिसको लेकर शांति नगर कॉलोनी के सभी रहवासियों सहित जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक के प्रति आभार जताया है ।

