टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,एसडीओपी टीकमगढ़,जतारा के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना,चौकी क्षेत्रान्तर्गत टीकमगढ़ पुलिस द्वारा भ्रमण किया जा रहा है एवं संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति एवं गतिविधि के संबंध में चैक किया जा रहा है साथ ही बैंक ,एटीएम,सराफा स्टाफ को एवं आमजन को लेनदेन करते समय सुरक्षा के मानक अपनाने हेतु अवगत कराया जा रहा है एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का संदेश दिया जा रहा है । पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगीं।

