टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन द्वारा जिले में निरंतर मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थाें के नमूनों की जांच की जा रही है। इसीक्रम में आज तहसीलदार खरगापुर श्री मंगलेश्वर सिंह बघेल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनीष जैन द्वारा बस स्टैंड खरगापुर के पास स्थित मार्डन स्वीटस से मावा, पनीर तथा श्री बालाजी बिकानेर मिष्ठान भंडार से मावा एवं मोतीचूर के लड्डू के नमूने जांच हेतु लिये गये। नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहे है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

