टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सूबेदार -अ-कनिष्ठ शीघ्र लेखक भागीरथ प्रजापति की पदोन्नति निरीक्षक -अ- वरिष्ठ शीघ्र लेखक के पद होने पर दिनांक 29.10.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा भागीरथ प्रजापति की पुलिस वर्दी पर तीन स्टार लगाकर पदोन्नत होने पर उन्हें उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

