टीकमगढ़। बुधवार के दिन से दीपावली के त्यौहार प्रारंभ हो चुके हैं जहां लोगों ने धनतेरस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया एवं बाजारों में पहुंचकर धनतेरस के दिन जमकर खरीदारी की वही पूर्व विधायक राकेश गिरी ने अपनी पत्नी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी के साथ बाजार में पहुंचकर स्टील के बर्तनों एवं मिट्टी से बने दीपों की खरीदारी की साथ ही उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने हेतु जो स्थानीय गरीब लोग हैं जैसे की दिए बेचने वाले फूल बत्ती बेचने वाले जो सालों से अपना इंतजार करते हैं कि कब दीपावली आए और हम अपना सामान बेचने बाजार के लिए निकलेंगे गरीब दुकानदारों का हित हो और लोकल की वस्तुओं को बढ़ावा मिले इसी उद्देश्य को लेकर पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार धनतेरस के दिन बाजार में पहुंचकर दीपों की खरीदारी की एवं सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी भी अपने स्थानीय लोगों एवं गरीबों से ही दीपावली का सामान खरीदें। इसके साथ ही पूर्व विधायक राकेश गिरी ने धनतेरस एवं दीपावली की जिले वासियों एवं नगर वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके घर में हमेशा धन-धान की वर्षा होती रहे ऐसी मनोकामना की।