टीकमगढ़। दीपावली पर्व के अगले दिन बुंदेलखंड में प्रसिद्ध मौंनिया नृत्य की परंपरा है। जहां मोंनिया नृत्य किया जाता है। इस दिन ग्रामीण क्षेत्र से मोंनियों की टोलियां तड़के सुबह से अपने गांन तांन के साथ निकलती हैं और क्षेत्र भर के तीर्थ क्षेत्र पर एवं जगह-जगह ग्रामीण अंचलों में भ्रमण करतीं हैं 01 नवंबर 2024 शुक्रवार के दिन इस बार मोंनिया टोलियों की धूम रही जहां भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में मोनिया पहुंचे और अपना नृत्य गांन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड का यह प्रसिद्ध मोंनिया नृत्य दीपावली पर्व की श्रृंखला में सम्मिलित है जहां दीपावली के अगले दिन यह मोंनिया नृत्य होता है यह मोंनिया नृत्य धर्म क्षेत्र सहित गांव-गांव में पहुंचते हैं जिसमें करीब 12 गांव का भ्रमण करने की परंपरा इसमें शामिल है। नगर की पुरानी टिहरी वार्ड नंबर 01 सागर रोड 132 केव्ही टावर लाइन कॉलोनी के समीप स्थित मंजरा खिरक की मोनिया टोली ने भी अपना गांन तांन किया और आसपास क्षेत्र में भ्रमण किया।