बैतूल – घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के खदारा गांव में गांधी जयंती के अवसर पर किया श्रमदान, चलाया सफाई अभियान गांधी जयंती के अवसर पर साफ सफाई करते हुए।
महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को खदारा गांव में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद सदस्य रेवाराम उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान पंचायत के जन-प्रतिनिधि द्वारा प्लास्टिक का कूड़ा कचरा उठाकर सफाई की गई। कार्यक्रम में जनपद सदस्य रेवाराम उइके,सरपंच तारा बाई कवड़े,
सचिव बलसिंग इवने, रोजगार सहायक भिकारी लाल यादव,
विद्या भारती अनिल उइके,
प्रस्पुटन समिति अध्यक्ष गोकुल इवने,
सचिव लिकेश इवने पूर्व सरपंच फगनसिंग इवने,
एव सभी पंच गण और ग्राम से सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

