टीकमगढ़। 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन अंचल भर में दीपावली दीप उत्सव प्रकाश का प्रमुख त्योहार घर-घर में मनाया गया जहां धन के देवता कुबेर एवं माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इस मौके पर लोगों ने इस प्रकाश के पर्व को जगमगाते हुए मनाया जहां लोगों के घर आंगन और घर के कोने-कोने दियों की रोशनी से जगमगा उठे और बच्चों ने जमकर इस त्यौहार के अवसर पर खुशियां मनाईं जहां क्षेत्रभर में यह पर्व बड़े ही धूमधाम और पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि दीपावली हिंदू त्योहारों की परंपरा में बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व माना गया है जो पूरे वर्ष में एक ही साथ मनाया जाता है। जो पूरे वर्ष में एक ही बार मनाया जाता है।

