टीकमगढ़ । 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी,थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा नगर में स्थित अनगड़ा बस्ती में जाकर दीप प्रज्वलित कर मिठाई,पटाखे वितरित कर आमजन के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया । इस अवसर पर पुलिस कप्तान मनोहर सिंह मंडलोई सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,अनुबिभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे एवं अनुबिभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम ,रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन विशाल मालवीय रक्षित निरीक्षक,थाना प्रभारी यातायात कैलाश पटेल सहित जिले के समस्त थाना,चौकी प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ शामिल हुए । उल्लेखनीय है कि पुलिस कप्तान मनोहर सिंह मंडलोई नगर के वार्ड क्रमांक 01 अनगढा़ आदिवासी बस्ती में पहुंचे और बस्ती के बच्चों एवं लोगों के साथ दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया और उनके साथ कुछ पल रहकर दीपावली पर्व की खुशियां बांटीं इस मौके पर बस्ती के लोग प्रसन्न चित्र दिखाई दिए जहां पुलिस कप्तान स्वयं बच्चों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

