टीकमगढ़। म.प्र. शासन के निर्देशानुसार आज 69वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन, परिसर के अंदर कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ तत्पश्चात शा.क.उ.मा.विद्यालय टीकमगढ़ एवं उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही शा.क.उ.मा.विद्यालय टीकमगढ़ की छात्राओं द्वारा पर्यावरण पर मननोहक गीत प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में कलापथक दल द्वारा मध्यप्रदेश गान तथा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके पष्चात मध्यप्रदेश गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण श्री आरके पस्तोर, सीएमएचओ डाॅ. शोभाराम रोषन, जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

