टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी अपनी बेटी आराध्या गिरी के साथ 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार दीपावली के दिन मोहनगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिजरावन एवं मिडो़रा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बस्ती में निवासरत समुदाय के पास पहुंचे जहां उन्होंने बस्ती के बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपोत्सव का पर्व मनाया इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने बच्चों को उपहार और मिठाइयां बांटी एवं हंसी खुशी और प्रेम प्यार के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने कहा कि आप सभी मेरे किसान संघ परिवार के सदस्य हैं हम सभी एक साथ मिलकर के ऐसे ही सभी त्यौहार मनाएंगे। इस कार्यक्रम के मौके पर भारतीय किसान संघ जिला कार्यकारिणी सदस्य करिया आदिवासी, मोहनगढ तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, तहसील उपाध्यक्ष धनीराम अहिरवार, प्रभु बंशकार, बल्लू बंशकार भी मौजूद रहे।

