टीकमगढ़। शहर के पारसनाथ दिगंबर जैन वैद मंदिर जी से 105 सृष्टि भूषण माता जी ससंघ चतुर्मास चल रहा था जिनका बिहार दिनांक 03 नवम्बर 2024 रविवार को दोपहर 2.30 बजे पवा जी की ओर हो गया है जहां माताजी बंधाजी होते हुए जाएंगीं दोपहर में बैंड बाजा और नगडि़या के साथ सैकड़ो की संख्या में पुरुष माता,बहनें शामिल होकर जय जय कार के नारे लगाते हुए समाज के अनेक गणमन नागरिक बाजार से होते हुए कारी तिगैला के आगे तक पहुंचे हैं और सभी जैन धर्मियों ने इसका पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में जैन धर्मी शामिल हुए जिसमें नरेंद्र जैन जनता, पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ सहित जैन समाज के लोग सम्मिलित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी नरेंद्र जैन जनता द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

