टीकमगढ़। दीपावली पर्व की श्रृंखला में सम्मिलित भाई दूज का पर्व रविवार 03 नवंबर 2024 को अंचल भर में पर्व की परंपरा के अनुसार मनाया गया। जहां बहनों ने भाइयों को तिलक किया और उनके जीवन में सुख समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर बहनों के जीवन मे सुख समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की, और बहनों को रक्षा सुरक्षा का भी वचन दिया इस मौके पर भाई – बहन के अटूट प्यार के रिस्ते बंधन की भी झलक देखने को मिली जहां कई बहिने कोसों दूर से भी आकर अपने भाइयों के पास पहुंचीं और भाइयों को भाई दूज पर्व का तिलक लगाया वहीं भाई भी दूर-दूर से आकर अपनी बहनों के घर पहुंचे और तिलक कराया। उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व की श्रृंखला में सम्मिलित भाई दूज का पर्व पर्व की परंपरा के अनुसार मनाया गया।

