टीकमगढ़ । दिनांक 02.11.2024 को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के थाना कोर्ट मुंशी एवं न्यायालय कोर्ट मोहर्रिर की समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोर्ट मुंशी एवं न्यायालय कोर्ट मोहर्रिर की थानाबार स्थाई, समंस, वारंट की तामीली अपराध चालान पेश होने की समीक्षा की एवं अधिक से अधिक समंस, वारंट, स्थाई वारंट की तामीली कराने तथा अपराध चालान पेश कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम,प्रधान आरक्षक राजेश्वर त्रिपाठी एवं जिले के थाना कोर्ट मोहर्रिर एवं न्यायालय कोर्ट मुंशी उपस्थित रहे।

