टीकमगढ़ । दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को जिला पुलिस बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम नारायण चतुर्वेदी,रामनारायण तिवारी,प्रधान आरक्षक हरदास अहिरवर अपना सेवा काल पूर्ण कर सेवा निर्वत्त हुए जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिनांक 04.11.2024 को एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा शॉल श्रीफल,पुलिस मोमेंटम देकर इनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी बिदाई दी गईं । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ,रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय,पुलिस अधीक्षक कार्यालय का पुलिस स्टाफ एवं सेवा निर्वत्त पुलिस अधिकारियों के परिवार जन उपस्थित रहे ।

