टीकमगढ़। जिले की जतरा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में कुछेक ग्रामीणों द्वारा शासकीय भूमि पर जबरन अतिक्रमण किया गया है जिस जमीन पर पंचायत के विकास कार्य होना है वहीं जमीन अतिक्रमण की चपेट में है इसकी शिकायत केशवगढ़ की सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा कई बार जिला प्रशासन सहित मोहनगढ़ तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन से की गई लेकिन आज दिनांक तक इस ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर जो अतिक्रमण है वह नही हट पाया और प्रशासन इस ओर पूरी तरह नाकाम साबित दिखाई दे रहा है ग्राम पंचायत की सरपंच कई बार आवेदन दे चुकीं है और कार्यवाही की मांग कर चुकीं है लेकिन आज तक इसमें प्रशासन कोई काम करने में सफल नहीं हुआ केशवगढ़ ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शशि जैन ने 08 नवंबर 2024 को फिर एक आवेदन जिला कलेक्टर सहित मोहनगढ़ तहसीलदार के नाम दिया है और शासकीय भूमि पर जो अतिक्रमण है उसे हटाए जाने की मांग की है सरपंच श्रीमती शशि जैन ने प्रेस को भी लिखित रूप से जानकारी दी है और जिला प्रशासन सहित राजस्व एवं पुलिस प्रशासन से ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर जो अतिक्रमण है उसको अति शीघ्र हटाए जाने की मांग की

