टीकमगढ़। म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 4 नवम्बर से 09 नवम्बर 2024 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसीक्रम में आज प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में ग्राम नीमखेरा मे विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपरसत्र न्यायाधीश माननीय श्री वरूण पुनासे एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया ने उपस्थित ग्रामीणजन एवं बच्चों को विधिक सेवा संस्थान की कार्य प्रणाली एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के संबध में प्रक्रियात्मक जानकारी एवं विधिक अधिकारों का बोध कराया गया। इसीप्रकार गुड टच बेड टच, पाॅक्सो एक्ट, मौलिक अधिकार एव कर्तव्य, बाल विवाह, भरण पोषण अधिनियम एवं घरेलू हिंसा अधिनियम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नालसा टोल फ्री हेल्पलाईन 15100 की जानकारी दी। इसी प्रकार पैरा लीगल वालेंटियर्स अधिकार मित्र द्वारा ग्राम वैसा, राजनगर, वनपुरा आदि ग्रामों में ग्रामीणवासियो को ग्रामीणजन को विधिक सेवा संस्थान की कार्य प्रणाली एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के संबध में प्रक्रियात्मक जानकारी एवं विधिक अधिकारों का बोध कराया गया। साथ ही अन्य योजनाओं के संबध में विस्तृत जानकारी दी।

