टीकमगढ़। केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय डॉ वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में 08 नवंबर 2024 शुक्रवार के दिन स्थानीय उत्सव भवन में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि श्री विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, जन जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष अतिथियो द्रारा दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में जिले को टीबी मुक्त कराने के लिये सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री डॉ कुमार ने संवोधित करते हुए कहां कि शासकीय स्तर पर सभी विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी के सम्मिलित प्रयासों अन्तर विभागीय समन्वय एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से ही ऐसे महात्वाकांक्षी अभियानों को सफल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री डॉ कुमार ने संवोधित करते हुए कहां कि शासकीय स्तर पर सभी विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी के सम्मिलित प्रयासों अन्तर विभागीय समन्वय एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से ही ऐसे महात्वाकांक्षी अभियानों को सफल बनाया जा सकता है।अतिथियों द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के तहत 15 ग्राम पंचायत, डूंडा, चंदेरी खास, फुटेर चक्र 2, धर्मपुरा, खरीला खेरा, विलगांय, ईशोन, गोर, गोटेट, करमौरा, बम्हौरी खास, वीरऊ, खैरा, कुंवरपुरा तथा मोहनगढ़ को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप पंचायत प्रतिनिधियो सरपंच सचिवों को प्रशिस्त पत्र एवं महात्मा गांधी जी की कांस्य प्रतिमा भेंट कर किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन ने स्वागत वंदन करते हुए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। साथ ही कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया, कि कैसे निर्धारित 6 सूचकांक के ऊपर कार्य कर अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त किया जा सकता है।कलेक्टर अवधेश शर्मा ने सभी को संवोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत जैसे अभियान समाज के खुशहाली के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आज हम सबको ख़ुशी हो रही है कि अपने जिले से 15 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जा रहा है, आने बाले समय में तीन से चार गुना अधिक पंचायतों को पुरस्कृत कर सकें। इसके लिए सभी को सामुहिक समाजिक प्रयासों पर बल देना होगा।
कार्यक्रम में बताया गया कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के हितग्राहियों को संतुलित भोजन हेतु 500 रूपया प्रति माह देती थी वह राशि बढ़ाकर अब 1000 रूपये प्रतिमाह कर दी गई है। भारत के इतिहास की यह पहली संवेदनशील सरकार है जिसने गरीबों के उपचार के लिए आयुष्मान भारत निरामयम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत जैसे अभियान चलाकर सबको निः शुल्क उपचार प्रदान करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। डॉ राहुल गुप्ता जिला क्षय अधिकारी के अनुरोध पर माननीय डॉ वीरेन्द्र कुमार ने सभी उपस्थित जन को टीबी मुक्त टीकमगढ़ बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।
डीएचओ डॉ पीके महौर केन्द्रीय मंत्री डाॅ. कुमार एवं कलेक्टर श्री शर्मा ने सहित सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिक का कार्यक्रम में सहभागिता करने एवं गरिमामय उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री मनोज नायक जिला मीडिया अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी, मुख नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ श्रीमती गीता मांझी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टीकमगढ़ आशीष अग्रवाल, जिला समन्वयक मनीष जैन, प्रबल त्रिपाठी, गौरव तिवारी सहित पंचायतों के प्रतिनिधि सरपंच सचिवों सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

