टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में दिनांक 07.11.2024 को जिले के विभिन्न थाना,चौकी अंतर्गत अवैध शराब बेचते हुए पाए जाने वाले आरोपियों पर 34 आबकारी एक्ट के तहत 11 अपराध कायम कर अवैध शराब कुल 175 लीटर कीमती लगभग 76330 रुपये की जब्त कर कार्यवाही की गई जिसमें थाना खरगापुर अंतर्गत चौकी देरी द्वारा ग्राम छिदारी में रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी रमेश पिता सरजा बशकार एवं नीरज पिता गुलाब तिवारी से कुल 124 लीटर अवैध शराब कीमती 64500 रुपये की जब्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

