टीकमगढ़ । दिनांक 08.11.2024 क़ो पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सागर संभाग के जिले सागर ,टीकमगढ़,निवाड़ी एवं उज्जैन संभाग के जिलों में स्थापित दिशा लर्निंग सेंटर की पुलिस अधीक्षकों एवं अध्यनरत छात्र छात्राओं से जानकारी लेकर वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया ।इसी क्रम में टीकमगढ़ पुलिस लाइन में स्थित दिशा लर्निंग सेंटर के संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जानकारी देकर लर्निंग सेंटर में स्थित लोकार्पण पटल का लोकार्पण किया एवं बताया कि इस दिशा लर्निंग सेंटर में 140 छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है जो प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे लोकसेवा आयोग,व्यापम ,एस एस सी,रेलवे ,मध्य प्रदेश पुलिस आदि परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारियाँ कर रहे हैं जहाँ पर इन्हें वातानुकूलित भवन में फ्री वाईफाई,पुस्तकें,मैग्जीज़,अख़बार आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे छात्र छात्राए शांत वातावरण में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर अपने परिवार एवं जिले का नाम रोशन कर सकें ।वर्तमान में लर्निंग सेंटर में अध्यनरत 30-35 छात्र छात्राओं द्वारा बिभिन प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया जा चुका हैं।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम,रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय,सूबेदार श्री उत्तम सिंह ,आरक्षक शुभम दीक्षित सहित 60-65 अध्यनरत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

