टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई IPS द्वारा अवैध शराब,जुआ, सट्टा, शराब,मादक पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 01.11.2024 से अभियान चलाया जा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में दिनांक 01.11.2024 से जारी अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के विभिन्न थाना, चौकी अंतर्गत अवैध शराब बेचते हुए पाए जाने वाले आरोपियों पर 34 आबकारी एक्ट के तहत 85 अपराध कायम कर अवैध शराब कुल 661 लीटर कीमती लगभग 2,67,111 रुपए की जब्त कर कार्यवाही की गई एवं जुआ सट्टा पर रेड कार्यवाही कर 68 आरोपियों के विरुद्ध 17 प्रकरण कायम कर 38415 रुपए जब्त किए गए ।
उपरोक्त अभियान में थाना खरगापुर अंतर्गत चौकी देरी द्वारा ग्राम छिदारी में रेड कार्यवाही करते कुल 124 लीटर अवैध शराब कीमती 64500 रुपए की जब्त की गई थी साथ ही थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम महाराजपुरा में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित 04 पुलिस टीमों द्वारा अवैध मादक पदार्थ मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई* एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूँछताँछ कर वैधानिक कार्यवाही की गई । पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा,मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

