टीकमगढ़। म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 04 नवम्बर से 09 नवम्बर 2024 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसीक्रम में 09 नवंबर 2024 शनिवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउण्ड,से प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया ने मैराथन दौड़ के सहभागियों को हरी झण्डी दिखाकर दौड़ को रवाना कराया गया, जिसका पुलिस ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर नजर बाग प्रांगण में समापन किया गया। मैराथन दौड़ में विशेष न्यायाधीश श्रीमती प्रवीण व्यास, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री शमरोज खान सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री वरूण पुनासे, अति. पुलिस अधीक्षक श्री सीतराम, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, एल.ए.डी.सी.एस. के पदाधिकारी, पैनल लायर्स, न्यायालयीन,विभागीय कर्मचारीगण, पी.एल.व्ही., एवं ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सचिव राजकुमार अहिवार सहित कार्यकर्ता, खेल विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
इसके साथ ही प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में जिला न्यायालय टीकमगढ़ के सभाकक्ष में विधिक सेवा सप्ताह के समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, आगामी माह में आयोजित नेशनल लोक अदालत, नालसा एवं सालसा की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित समुदाय को जानकारी दी।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

