टीकमगढ़। शहर के 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान अति उत्साह उमंग के साथ चल रहा है जिसमें सुबह से श्री जी का अभिषेक शांति धारा एवं चित्र अनावरण के बाद विधान प्रारंभ हुआ
अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जैन जनता ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस विधान में विद्वान संजू पंडित जी द्वारा पूजा को विस्तार पूवक समझते हुए कहा की विश्व में 70 प्रतिशत जल है और हमारे शरीर में भी 70 प्रतिशत जल है इसी जल से मानव स्वस्थ रहता है और यही जल पूजा में जलमनिरपापि स्वाहा करते हैं
हमारे शरीर पर जल और भोजन का विशेष प्रभाव पड़ता है उन्होंने कहा की जल की पर्याप्त मात्रा शरीर होने पर हमारे अनेक विद्वान 68 वर्ष की उम्र के बाद भी 38 वर्ष के दिखते हैं यह उनके खानपान एवं संयम का कारण रहता है मयंक शास्त्री ने कहा कि हम इस विधान में देवों को अपने हृदय में बैठलाते हैं उनकी भक्ति भावपूर्वक सम्मान करते हैं यही पूजन विधि है इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से शैलेंद्र चौधरी,मनोज जैन, रानू कारी ,ज्ञान पठा, पंडित निर्मल शास्त्री ,अरुण जैन, जरावलि ,विनोद ,विकास सकेरा, संजय बंदैया,प्रदीप कारी सहित सैकड़ो की संख्या में धर्म प्रेमी लोग एवं माताएं बहने शामिल हुए।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

