टीकमगढ़ । एक बड़ी ही दुख भरी खबर है जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम मातोली निवासी एवं प्राथमिक शाला हरिजन बस्ती मातोली में प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी के पद पर पदस्थ रहे चंदन लोधी उम्र करीब 50 वर्ष का आकस्मिक 09 नवंबर 2024 शनिवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया जैसे ही उनके निधन की खबर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और ग्राम वासियों को लगी तो सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया चंदन लोधी शिक्षक के पद पर आसीन होते हुए भी क्षेत्र के एक सम्मानित गायक कलाकार भी थे जो भजन कीर्तन सुंदरकांड आदि का गायन बहुत ही सुरीले ढंग से पूरे संगीत के साथ किया करते थे और शिक्षक के पद पर रहते हुए अपने पूरे दायित्व विद्यालय के प्रति निर्वहन करते थे और अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव तत्पर रहते थे शिक्षक चंदन लोधी एक बहुत ही सरल हृदय और सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्ति थे और लोगों के चहेते भी थे जो सभी के प्रति सदैव समानता का भाव रखते थे और सभी का बड़ा ही आदर सम्मान भी किया करते थे। अचानक उनका निधन हो जाने से लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनाऐं व्यक्त कीं हैं और ईश्वर से स्वर्गीय चंदन लोधी की आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना की है जहां सैकड़ो की संख्या में आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में उनके सभी शिक्षक मित्रों में शिक्षक रामकिशन सेन सुंदरपुर ,धनीराम प्रजापति मातोली, दमरू लाल प्रजापति मातोली, उमेश पाठक टीकमगढ़ आदि सहित गायक कलाकारों में ढोलक मास्टर सुखदीन विश्वकर्मा सुंदरपुर, गायक इकबाल खान पोटिया,वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक गोविंददास विश्वकर्मा बकपुरा हाल टीकमगढ़ आदि सहित स्वर्गीय श्री लोधी के अनेक शिक्षक मित्रों और उनके अनेक सहयोगी गायक कलाकार सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि बगाज माता मंदिर की संचालन समिति के अध्यक्ष मनीराम राजपूत के छोटे भाई एवं महेंद्र लोधी के पिताश्री एवं सचिव कैलाश महदेले के चाचा श्री चंदन लोधी का आकस्मिक निधन हो गया जहां उनकी अंत्येष्टि में ग्राम मातोली सहित आसपास क्षेत्र के गांव सुंदरपुर, नैनवरी ,सांततखेरा, मुजराखेरा, पठलाखेरा, बुड़कीखेरा,ढोलियाखेरा, राधापुर अजनोर आदि अनेक गांवों के लोग पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई देकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हमारा दैनिक फौलादी कलम समाचार पत्र परिवार भी स्वर्गीय चंदन लोधी की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है और उनके शोक संतृप्त परिवार को इस संकट की घड़ी में अपार दुख सहन करने का धैर्य और ताकत प्रदान करने की भी ईश्वर से कामना कर रहा है।

