प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ ग्वाला उत्सव समिति बगवाड़ा द्वारा देवी मां को लगाया गया 56 भोग का प्रसाद और महा आरती की गई। 9 दिन देवी की भक्ति की आराधना के दिन चल रहे हैं। हमारा भारत देश कि विश्व में एक अलग पहचान है। हमारा भारत देश ऐसा जिसमें वर्षों पुराने समय के रीति- रिवाजों को आज की पीढ़ी भी मान रही है। नवरात्रि में मां देवी की पूजा आराधना मूर्ति स्वरूप में की जाती है। बगवाड़ा में ग्वाल उत्सव समिति द्वारा छप्पन भोग लगाकर महा आरती की गई। महाआरती में आसपास क्षेत्र के सभी श्रद्धालु शामिल हुए।