टीकमगढ़। सम्भागीय 68वीं शालेय सॉफ्टबॉल अंडर 14,17,19 प्रतियोगिता 8 से 10 नवंबर 2024 तक टीकमगढ़ में पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में टीकमगढ़ जिला की सभी वर्गों में विजेता रहा। इस अवसर पर सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी एवम उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक ने फाइनल में टीकमगढ़ ने छतरपुर को 7-0 से हराकर विजेता रहा। 14 बालिका ने फाइनल टीकमगढ़ ने छतरपुर को 10-0 से हराकर विजेता रहा। 17 वर्ष बालक में टीकमगढ़ ने दमोह को 5-0 से हराकर विजेता रहा। 17 वर्ष बालिका ने फाइनल में टीकमगढ़ ने सागर को 9-6 से हराकर विजेता रहा। 19 वर्ष बालक ने फाइनल में दमोह को 7-1 से हराकर विजेता रहा। 19 वर्ष बालिका ने फाइनल में टीकमगढ़ ने सागर 10-0 से हराकर विजेता रहा। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर एल पाराशर ने किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग श्री शिवदयाल अहिरवार, श्री देवेंद्र शेषा, श्री कमलेश घोष, श्री शरीफ खान शिक्षा विभाग, जिला सॉफ्टबॉल संघ सचिव श्री पी प्रसन्ना कुमार, साई सॉफ्टबॉल कोच श्री देवेश चंदेल, श्री प्रियंक खरे, श्री प्रिंस परमार, कृतिका चंद्रा,प्रिंस सेन, अंकित राय, अर्चित राय, अमन दुबे, सौरभ प्रजापति, अनंत सेन मौजूद रहे।

