टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देषानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शोभाराम रोषन के मार्गदर्षन में आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत 70 पार आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु षिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में आज जिला मुख्यालय पर मंगल भवन तथा निषादराज भवन में षिविर लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। टीकमगढ़ जिले में 240 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। शिविर में श्री प्रबल त्रिपाठी डीसीएम एवं अंकित रावत एपीएम ने पुरानी टेहरी में घर घर जाकर असहाय लोगों के आयुष्मान कार्ड तैयार कराने पहुंचे। अरूण दीक्षित एवं राहुल विश्वकर्मा आयुष्मान समन्वयक सहित उषा कार्यकर्ता ने शिविर में कार्ड तैयार किए गये। मनोज नायक जिला मीडिया अधिकारी द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया।——जिला चिकित्सालय एवं नगर भवन में शिविर आज—तदनुसार आज 13 नवम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय एवं नगर भवन, 14 नवम्बर को मंगल भवन एवं निषादराज भवन, 16 नवम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय एवं नगर भवन में षिविरों का आयोजन किया जायेगा। षिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिये जिला समन्वयक आयुष्मान भारत टीकमगढ़ राहुल विश्वकर्मा मो.नं. 09589741160 से सम्पर्क करें।

