टीकमगढ़। दिनांक 12.11.2024 को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़,जतारा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं समस्त थाना,चौकियों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदकों की शिकायतों को सुना गया एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही अनुभाग स्तर पर जतारा एस.डी.ओ.पी अभिषेक गौतम द्वारा आवेदकों की शिकायतों को सुना गया एवं निराकरण करने का आश्वासन दिया इसी तारतम्य में समस्त थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा थाना,चौकी पर आवेदकों की समस्याओं को सुना गया एवं वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार आवेदकों की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई शिविर,कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

