टीकमगढ़। सागर संभागायुक्त डाॅ. वीरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में 12 नवंबर 2024 मंगलवार के दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागायुक्त डाॅ. रावत ने जिले में संचालित प्रषासन गांव की ओर योजना सहित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देष दिये। संभागायुक्त डाॅ. रावत ने जिला प्रषासन द्वारा नवाचार करते हुये चलाई जा रही प्रषासन की गांव की ओर योजना की प्रषन्सा की तथा योजना के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया आसान व गुणवत्तापूर्ण होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान ग्रामों की आधारभूत आवश्यकताओं एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिये अपना कर्तव्य समझ कर कार्य करें, इससे सभी अभियान तथा कार्यक्रम सफलता पूर्वक चलेंगे और समय-सीमा में नियमों का पालन करते हुये समस्याओं का निराकरण भी होगा। बैठक में संभागायुक्त डाॅ. रावत ने निर्देषित किया कि सीएम हेल्पलाईन की षिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाये। साथ ही विभिन्न स्तर से प्राप्त षिकायतों को भी प्राथमिकता से निराकृत किया जाये। उन्होंने निर्देषित किया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अंतिम छोर के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराया जाये। उन्होंने राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, षिक्षा, खाद्य सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की तथा आवष्यक दिषा निर्देष दिये। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र में संचालित प्रषासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा शासकीय योजनाओं के नवाचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में एमडीएम के सफल क्रियान्वयन, एएनएम और आषा कार्यकर्ताओं के विजिट व टीकाकरण की माॅनिटरिंग की जा रही है। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु षिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही पीडीएस वितरण, ग्रामों में शुद्धपेयजल सहित सभी योजनाओं का सफलता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे, डिटी कलेक्टर श्री एसके तोमर, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण विभाग श्री आरके पस्तोर, सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती ऋजुता चैहान, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

