टीकमगढ़ । दिनांक 13.11.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिला क्रिकेट टीम की अंडर 19 टीम की बच्चियों एवं अंडर 17 टीम के बच्चों से परिचय किया एवं सम्मानित कर अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया साथ ही क्रिकेट टीम के कोच विनय प्रताप सिंह,प्रवेंद्र गुप्ता ,कुलदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक का मोमेंटो देकर सम्मान किया । उक्त अवसर पर जिला क्रिकेट टीम के बच्चे,कोच एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी,कर्मचारी शामिल हुए।

