टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ जिला के जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि ने 13 नवंबर 2024 बुधवार के दिन एक ज्ञापन जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा को सौंपा जिसमें मांग कि की डीएपी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए जिससे किसानों की खाद की समस्या हल हो सके, सभी सरकारी व निजी दुकानों पर रेट व स्टॉक सूची चस्पा हो जिससे किसान लूट से बच सके, खाद की काला बाजारी करने वालों पर रासुका की कार्यवाही हो, खाद वितरण का सुबह 9 बजे से हो, अधिक मूल्य पर खाद विक्रय करने वाले दुकानदारों पर प्राथमिकता से एफआईआर दर्ज कराई जाय, खाद का वितरण शासन की सतत निगरानी में हो जिससे किसानों को परेशानी न हो, जिले की विभिन्न तहसीलों खरगापुर, मोहनगढ व दिगौड़ा में नगद विक्री केंद्र शुरु किए जाए, खाद के लिए पर्याप्त काउंटर बढ़ाए जाए। इसके पहले भी 06 नवंबर 2024 को भारतीय किसान संघ ने तहसीलों में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था जिससे भी व्यवस्था नही सुधरी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष के साथ में जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत व जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा मौजूद रहे।

