टीकमगढ़ । दिनांक 13.11.2024 को ओलंपिक संघ टीकमगढ़ के गठन हेतु दिग्विजय सिंह सचिव मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के निर्देश पर प्रतिपाल सिंह पर्यवेक्षक जिला ओलंपिक संघ टीकमगढ़ की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें टीकमगढ़ विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला को अध्यक्ष,सूर्य प्रकाश मिश्रा , मधुकर उपाध्याय , श्रीमति जया श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, अमानत उल्ला खां को सचिव, एवं रोहित वैद्य को सह- सचिव,अनीश खान को कोषाध्यक्ष, अंजली भटनागर, पी प्रसन्ना , दृग पाल सिंह, लोकपाल सिंह,महेंद्र सिंह बुंदेला, अनूप मंडल आदि को सदस्य बनाया गया।
साथ ही प्रिन्स राजा परमार नि. गौना, टीकमगढ़ को वॉटर स्पोर्ट्स में विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उनका सम्मान भी किया गया।

