टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सीजन-5 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीकमगढ़ जिला से जमन हाशमी और शाहरुख खान का चयन निर्णायक के रूप में हुआ है। टीकमगढ़ के लिए ये बड़े गर्व की बात है कि पहली बार इतनी बडी़ प्रतियोगिता के लिए इन दोनों का चयन किया गया । जमन हाशमी पिता श्री मुईन खान मध्य प्रदेश पुलिस उनका पुत्र हैं उन्होंने गत वर्षे वर्ग-8 केटेगरी रेफरी का एग्जाम पास कर लिया है जबकि शाहरुख खान ने इसी वर्ष वर्ग -8 केटेगरी का एग्जाम पास कर लिया हैं। ये दोनो निर्णायक खेल एवं युवा कल्याण टीकमगढ़ के प्रशिक्षक अनूप मंडल से निर्णायक के गुण सीख रहे हैं। जिला खेल प्रशिजक अनूप मंडल जोकि मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के एक सिनियर रेफरी और मैच कमिश्नर भी है। उन दोनों के चयन पर श्री मनोहर सिंह मंडलोई एस.पी. टीकमगढ़, सीताराम सत्या अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने इन दोनों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है प्रेस को यह तमाम जानकारी अनूप मंडल द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

