टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में दिनांक 13.11.2024 को महिला थाना प्रभारी श्रीमति सुषमा श्रीवास्तव एवं सह थाना स्टाफ द्वारा लैला मजनू अभियान के अतर्गत शहर टीकमगढ़ के उपवन पार्क सहित अन्य पार्कों में घूम रहे मजनुओं,संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई व घूमने का वैध कारण न बता पाने पर वैधानिक कार्यवाही की गई ।उपरोक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक सुषमा श्रीवास्तव ,उप निरीक्षक धनवंती एवं महिला थाना का पुलिस स्टाफ शामिल हुआ । पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस द्वारा लैला मजनू अभियान के अंतर्गत मजनुओं पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

