टीकमगढ़। प्रदेश कांग्रेस की महासचिव श्रीमति किरण अहिरवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक पत्र दिया है इस पत्र के अनुरूप प्रस्ताव भारत सरकार तक भेजने की बात कही गई है। श्रीमती किरण अहिरवार ने मुख्यमंत्री के नाम जो पत्र दिया है उसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि गुना- अशोकनगर -ललितपुर -टीकमगढ़ -जतारा मऊरानीपुर मार्ग को राष्ट्रीय राज मार्ग घोषित किया जाए श्रीमती अहिरवार ने कहा है कि इसकी घोषणा से टीकमगढ़ जिले की जनता का गुना- अशोकनगर से जुड़ाव हो जाएगा वहीं शिव धाम भगवान भोलेनाथ की नगरी कुंडेश्वर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा श्रीमती किरण अहिरवार ने तमाम फायदे गिनाते हुए यह पत्र मुख्यमंत्री को दिया है और इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग किए जाने की मांग की है श्रीमती अहिरवार ने प्रेस को पत्र विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उक्त मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई एनएच 46 मार्ग से प्रारंभ होकर नॉर्थ साउथ कॉरिडोर एनएच 44 को क्रॉस करते हुए झांसी-खजुराहो एनएच 39 मार्ग पर जुडे़गा।

