टीकमगढ़। शासन के निर्देषानुसार कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा के निर्देषन में जिले में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण पर निरंतर कार्यवाही कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसीक्रम में आज मोहनगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत नादिया में लगभग 8 करोड़ रूपये की 82 एकड़ शासकीय गोचर भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
तहसीलदार मोहनगढ़ जीएस ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत नादिया में गोचर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि 02 दिन पहले मौके का निरीक्षण कर अवैध कब्जाधारियों को चिन्हित किया गया। जिसके तहत आज संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 82 एकड़ गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने गोचर भूमि पर तार फेंसिंग कर कच्चे मकान का निर्माण कर लिया था, जिन्हें गिराकर तार फेंसिंग हटाई गई।

