टीकमगढ़। बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता नवीन कुमार ने किसानों सहित आमजन सभी बिजली उप भोक्ताओं से यह अपील की है कि बिजली का उपयोग करते समय कहीं भी बिजली की खुली लाइन ना डालें और नंगे तार बिजली के ना डालें किसानों से खासतौर पर नवीन कुमार ने यह कहा है कि आजकल बौवनी का समय चल रहा है और किसान भाई बिजली का सिंचाई पंप चलाते समय सावधानियां बरतें नंगे तार बिल्कुल ही ना डालें कटी फटी केवल भी ना डालें जिससे कि बिजली का खतरा न हो और सिंचाई करते समय बिजली की सिंचाई मोटर है जब चलाएं तब अत्याधिक सावधानियां भी बरते वैध कनेक्शन करवा कर ही बिजली का उपयोग करें या फिर टेंपरेरी कनेक्शन ले़ और बिजली का उपयोग करें किसानों सहित तमाम उपभोक्ताओं से बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता ने यह तमाम प्रकार की अपील की हैं और बिजली विभाग का पूरा सहयोग करने की बात कही है उन्होंने कहा है कि उपभोक्ता समय पर ही बिजली का बिल जमा करें। और उन्होंने यह भी कहा है कि अगर बिजली कहीं खराब हो जाती है,लाइन खराब हो जाती है तो उसमें सुधार कार्य स्वयं ना करें बिजली विभाग को सूचित करें।—– बिजली की चोरी भी ना करें—– बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता नवीन कुमार ने बिजली के सभी उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि बिजली की चोरी ना करें चोरी करके बिजली ना जलाएं यह एक दंडनीय अपराध है जिसमें दंड निर्धारित हैं उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा है कि वैद्य रूप से ही बिजली का उपयोग करें और खपत भी आवश्यकता अनुसार करें। उल्लेखनीय है कि बिजली के नंगे तार डालने से या बिजली के सिंचाई पंप चलाते समय सावधानियां नहीं बरत ने कई अप्रिय घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं जिसको लेकर बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता ने किसानों सहित बिजली उपभोक्ताओं से यह जन अपील की है।