टीकमगढ़। बीती रोज मोहनगढ़ क्षेत्र के के ग्राम नदिया में करीब 82 एकड़ गौचर भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर चला और गौचर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है इस कार्रवाई को देखकर मोहनगढ़ क्षेत्र एवं जनपद जतारा की ग्राम पंचायत केशवगढ़ की सरपंच श्रीमती शशि जैन की भी आस बड़ गई है क्योंकि केशवगढ़ ग्राम पंचायत में भी शासकीय भूमि पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिस भूमि पर ग्राम पंचायत के विकास कार्य होना है उसी भूमि को लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया है जिसको लेकर केशवगढ़ ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शशि जैन कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन आवेदन मोहनगढ़ तहसील सहित मोहनगढ़ थाना और जिला प्रशासन को दे चुकीं हैं लेकिन अभी तक इस ग्राम पंचायत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया गया है लेकिन बीते रोज प्रशासन की ग्राम नदिया में अतिक्रमण की मुहिम को देखकर अब केशवगढ़ ग्राम पंचायत की सरपंच की आस इस ओर बढ़ गई है कि केशवगढ़ ग्राम पंचायत का भी अतिक्रमण हटाया जाएगा और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा जिला प्रशासन सहित राजस्व विभाग और पुलिस विभाग से सरपंच श्रीमती शशि जैन ने यह आस लगाई है कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।

