टीकमगढ़। बीते करीब एक माह से अंचल भर में महिलाओं द्वारा कार्तिक व्रत स्नान किया जा रहा था और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में महिलाएं लींन थीं जहां शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को कार्तिक व्रत स्नान का पूर्णिमा के अवसर पर समापन हो गया जहां विधि विधान से कार्तिक व्रत स्नान करने वाली महिलाओं ने इस व्रत को समाप्त किया और पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करते हुए अपना व्रत पूरा किया कतकारियों द्वारा यह व्रत स्नान करीब एक माह से किया जा रहा था जिसका समापन हो गया है। उल्लेखनीय है कि कार्तिक माह में महिलाओं द्वारा कार्तिक व्रत स्नान किया जाता है जो पूरे एक माह चलता है जिसमें महिलाओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण की भक्ति पूजा आराधना की जाती है। और इस कार्तिक व्रत स्नान का महिलाओं द्वारा पूरा पुण्य-लाभ अर्जित किया जाता है।

