टीकमगढ़। नगर के स्थानीय सिंधी गुरुद्वारा में शुक्रवार 15 नवंबर 2024 शुक्रवार को गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई गई जहां सिंधी समाज के सभी लोगों ने सपरिवार शामिल होकर अपने इष्ट की जयंती मनाई और धर्म-लाभ अर्जित किया इस मौके पर सिंधी समाज के सभी लोग सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और पुण्य- लाभ अर्जित किया जयंती के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम भजन कीर्तन एवं लंगर का भी आयोजन सिंधी गुरुद्वारा में किया गया जहां सभी सिंधी समाज के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखें और अपने इष्ट का जन्म उत्सव बड़े ही उत्साह,उल्लास और धूमधाम से मनाया।

