टीकमगढ़ । दिनांक 15.11.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के पुलिस पेंशनर्स सदस्यों से सामान्य चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस के रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों से उनका स्वास्थ्य का हाल चाल जाना,पुलिस की सेवा के अनुभव को जाना एवं उनकी वर्तमान दैनिक दिनचर्या पर चर्चा की साथ ही उनकी समस्याओं को सुना एवं निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस पेंशनर्स के सभी सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक का पुलिस मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया एवं सहयोग की आवश्यकता होने पर अपना सहयोग देने हेतु कहा गया ।
उक्त बैठक में पुलिस पेंशनर्स समिति के संभागीय अध्यक्ष सुरेश दोंदेरिया ,ख़लील ख़ान जिला अध्यक्ष पुलिस पेंशनर्स समिति टीकमगढ़,प्रणवीर यादव एवं जिले के पुलिस पेंशनर्स सदस्यों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी,कर्मचारी शामिल हुए ।

