टीकमगढ़। 16 नवंबर 2024 शनिवार के दिन सुबह करीब 09 वजे नगर के स्थानीय नजरबाग प्रांगण मैं स्थित बाबा साहब की मजार से करीब 23 जायरीन मक्का मदीना के लिए रवाना हुए जहां इस मौके पर टीकमगढ़ के युवा पत्रकार समीर खान भी अपने परिवार सहित मदीना के लिए रवाना हुए नगर के वरिष्ठ गणमान्य जनों ,समाजसेवियों, पत्रकारों ने पहुंचकर पत्रकार समीर खान और उनके परिवार सहित सभी जायरीनों का फूल मालाऐं पहनाईं और सभी की मंगल यात्रा की कामना की। इस मौके पर मुख्य रूप से समाज सेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन घुवारा भूमिपुत्र, वरिष्ठ समाज सेवी मनीराम कठैल, शिक्षक कैलाश नारायण खरे, नगर के वार्ड क्रमांक 08 के पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीश खान, वरिष्ठ पत्रकार महबूब खान ,वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा, पत्रकार शैलेंद्र सिंह बुंदेला, पत्रकार आमिर खान ,पत्रकार एलएस ठाकुर पत्रकार उवेशखान सहित नगर के वरिष्ठ जन, समाजसेवी .पत्रकार आदि मौजूद रहे जहां सभी ने मदीना जा रहे सभी जायरीनो की मंगल यात्रा की कामना की।