टीकमगढ़। शहर के हृदयस्थली 1008 नया मंदिर जी में सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। इसके समापन पर श्रीजी की विशाल शोभायात्रा 16 नवंबर 2024 शनिवार के दिन नगर के मुख्य मार्गों और चौराहों से निकाली गई। धर्म समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन जनता ने बताया कि यह शोभा यात्रा नया मंदिर जी से प्रारंभ होकर कटरा बाजार, पुराना मजदूर चौराया, स्टेट बैंक चौराहा, वासुदेव चौराहा होती हुई नया जैन मंदिर पहुंची इस शोभा यात्रा में एक डीजे तीन बाग्गी सहित सैकड़ो इंद्र इंद्राणी अपने अपने विशेष परिधान में भगवान के गीत गाते चल रहे थे साथ में माताजी सत्संग भी शोभा यात्रा में सम्मिलित था श्रीजी भगवान की जगह-जगह आरती उतारी गई रंगोलिया बनाई गई मंदिर जी पहुंचने पर भगवान का अभिषेक हुआ और फिर भगवान को उचित स्थान पर विराजमान कराया गया।
नरेंद्र जैन जनता ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि नगर के विद्वान मनीष जैन संजू पंडित एवं मयंक शास्त्री का नया मंदिर कमेटी एवं धर्म प्रभावना समिति व विधानकर्ता विजय जैन , विकास सकेरा डॉक्टर वैभव ने शाल श्रीफल माला एवं चित्र द्वारा सम्मानित किया इस मौके पर प्रमुख रूप से लोग मौजूद रहे प्रदीप कारी, सुनील, ज्ञानचंद ,संजय वदैया , निर्मल मस्तापुर, संजय, दीपू ,अरुण जैन, शैलेंद्र चौधरी, डबले चौधरी, सहित सैकड़ो की संख्या में जैन धर्मी माता बहनें और पुरुष उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

