टीकमगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ साहित्य विद स्वर्गीय डॉक्टर कैलाश बिहारी द्विवेदी-दद्दा- की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति ग्रंथ विमोचन का एक गरिमामय कार्यक्रम नगर की हृदय स्थिति में स्थित नगर भवन में 17 नवंबर 2024 रविवार के दिन दोपहर करीब 01 बजे से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बुंदेलखंड अंचल के तमाम शिक्षा विद साहित्य विद मनीषी प्रबुद्ध जन एवं नगर के वरिष्ठ साहित्यकार कवियों सहित गणमान्य लोग पत्रकार गण उपस्थित रहे जहां स्वर्गीय साहित्य विद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉक्टर कैलाश बिहारी द्विवेदी को सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन व्यक्तित्व और कृतित्व पर मंच आसीन अतिथियों,प्रबुद्ध जनों ने गहरा प्रकाश डाला इस कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर भट्ट ने किया और उपस्थिति कार्यक्रम में सभी जनों ने स्वर्गीय डॉक्टर कैलाश बिहारी द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच आसीन अतिथियों में डॉ. एमएल प्रभाकर पृथ्वीपुर. डॉ आर पी तिवारी पलेरा प्राचार्य टीकमगढ़,डॉक्टर केएल पटेल छतरपुर ,शिव भूषण सिंह गौतम छतरपुर, डॉक्टर जवाहरलाल द्विवेदी प्राचार्य राघौगढ़, उमाशंकर खरे पृथ्वीपुर, डा.लखन लाल खरे सहित अनेक साहित्य विद शिक्षा विद विद्वान मनीषी व प्रबुद्ध जन बुंदेलखंड अंचल से आए हुए थे, वहीं नगर के गणमान्य जनों सहित स्वर्गीय श्री द्विवेदी के परिजनों में उनके यह भाई रमाशंकर द्विवेदी, ज्येष्ठ पुत्र अजय द्विवेदी सहित दुष्यंत कुमार द्विवेदी, प्रदीप कुमार द्विवेदी, शैलेश द्विवेदी, कमलेश्वर द्विवेदी एवं राजीव, द्विवेदी ,एडवोकेट केके मिश्रा , सहित नगर वासियों में पंडित आनंद चौबे,साकेत पस्तोर, गिरीश तैलंग, श्रीमती सुशीला द्विवेदी , मनोज पाठक, सहित साहित्यकार एवं कवि राजीव नामदेव लिधौरी, पूर्व प्राचार्य शीलचंद्र जैन, साहित्यकार रामस्वरूप दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी मनोज बाबू चौबे, वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर के वरिष्ठ जन और प्रबुद्ध जन महिला शक्ति आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ उसके पश्चात स्वर्गीय डॉक्टर कैलाश बिहारी द्विवेदी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये फिर स्वर्गीय डॉक्टर कैलाश बिहारी द्विवेदी द्वारा रचित स्मृति ग्रंथ का विमोचन उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों ने किया तत्पश्चात बारी-बारी से मंचासींन अतिथियों ने स्वर्गीय डॉक्टर कैलाश बिहारी द्विवेदी के जीवन कृतित्व और व्यक्तित्व पर गहरा प्रकाश डाला और उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 08 पुरानी नजाई मोहल्ला निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद,साहित्यविद,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय डॉक्टर कैलाश बिहारी द्विवेदी दद्दा की पुण्यतिथि और श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जाने को लेकर बुंदेलखंड में साहित्य विद शिक्षा विद को लेकर एक अपूर्णीय छति भी बताया।