टीकमगढ़। दिनांक 15.11.2024 को राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान कार्यक्रम समारोह पूर्वक कुरुक्षेत्र हरियाणा में शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। जहां राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान महाकुम्भ में देश के 25 राज्यों के 150 शिक्षको को शिक्षा मे नवाचार करने एवं विद्यालय में रुचिकर शिक्षण करने और उत्कृष्ण कार्य करने पर सम्मानित किया गया जिसमें म.प्र.से जिला टीकमगढ़ के शा. प्राथ. शाला मदनपुर के प्रधानाध्यापक आशाराम कुशवाहा प्राथशिक्षक को गीतास्थली कुरुक्षेत्र हरियाणा के मुख्य अतिथि वी. वी. राणा निर्देशक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान व मदनमोहन छावडा चैयरमैन, सी आर डरोलिया और फाउण्डेशन की संयोजक श्रीमति सुशीला जांगडा , संस्थापक शैलेष प्रजापति एवं रोहतास वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण, संक्रीय बाल कैबिनेट पर्यावरण संरक्षण, योग शिक्षा, शून्य निवेश नवाचार, सहायक शिक्षा सामग्री आनंदमयी शिक्षण, गीत,कविता, चित्रकला, कहानी का प्रस्तुतीकरण कर सर्वांगीण विकास, दक्षता उन्नयन, प्रतिभा पर्व, राष्ट्रीय उपलिब्ध सर्वे एनएएस,एफएलएन निपुण भारत, उल्लास नवभारत साक्षरता, प्रवेश एवं उपस्थित और परीक्षाफल 100 प्रतिशत गुणवत्ता स्तर में वृद्धि, बालिका शिक्षा आदि राष्ट्रहित में बच्चों के भविष्य वनाने राष्ट्र के विकास एवं निर्माण में कार्य किया है। जिससे आशा राम कुशवाहा को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक आसाराम कुशवाहा ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिले के शिक्षाविद,मातृशक्ति, शिक्षक साथी, ज्येष्ठजन, श्रेष्ठजन, वरिष्ठ जन अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और क्षेत्रवासी मेरे माता पिता इन सभी के आशीर्वाद से मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शिक्षक आशाराम कुशवाहा के सम्मानित होने पर उनके शिक्षक साथी गणों,इष्ट मित्रों, संबंधी जनों और उनके सभी सहयोगियों ने उन्हें बधाईं एवं शुभकामनाएं दीं हैं एवं श्री कुशवाहा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

