टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने दिनांक 16.11.2024 को थाना देहात अंतर्गत चौकी मजना का औचक निरीक्षण किया जिसमें चौकी परिसर,प्रभारी कक्ष,मालखाना,परिसर के कैमरे,शिकायतें,पेंडिंग अपराध एवं आमजन हेतु पेय जल,बैठने की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया ।साथ ही परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,पत्रकारगण एवं आम जनता के बीच जनसंवाद किया गया। जिसमें क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जनसंवाद में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा जिनकी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं उनका निराकरण किया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों से अवगत कराया एवं नशे से दूर रहने,यातायात नियमों का पालन करने,महिलाओं का सम्मान करने की अपील की ।क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया गया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्रवासियों को निष्पक्ष कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील आमजन से की है।

