टीकमगढ़ । शनिवार 23 नवंबर 2024 को श्री महाकाल भैरव अष्टमी कार्यक्रम का आयोजन होगा। नगर के श्री भैरव मंदिर पर श्री महाकाल भैरव अष्टमी अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा यह आयोजन दिनांक 22 नवंबर 2024 से 26 नवंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार दिनांक 22 नवंबर को श्री गणेश पूजन, कलश स्थापना एवं पीठादिक आवाहन हुआ। शनिवार 23 नवंबर पीठ पूजन, श्री काल भैरव महा अभिषेक पूजन, महा आरती रात्रिकालीन एवं छप्पन भोग प्रसाद वितरण। रविवार 24 नवंबर पीठ पूजन,हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण। सोमवार 25 नवंबर सुंदरकांड सांयकाल आरती प्रसाद वितरण। मंगलवार 26 नवंबर प्रसाद वितरण विशाल भंडारा व राम धुन रात्रि कालीन बांके बिहारी संकीर्तन मंडल द्वारा किया जाएगा। मंदिर पुजारी मोहन राव पालेकर ने बताया श्री भैरव अष्टमी अवसर पर श्री भैरव मंदिर में दिनांक 22 नवंबर से 26 नवंबर 2024 तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहैं है जिसमें शनिवार भैरव अष्टमी अवसर पर श्री महाकाल भैरव जी का महा अभिषेक पूजन महा आरती रात्रि कालीन छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा अष्टमी अवसर पर मंदिर की साज सज्जा व भगवान श्री भैरव जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा इस दिन नगर सहित आसपास के भक्त जन भगवान श्री भैरव जी के दर्शन कर पूर्ण लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के समापन मंगलवार 26 नवंबर को विशाल भंडारा, प्रसाद वितरण, बांके बिहारी संकीर्तन मंडल द्वारा श्री रामधुन भजन किया जाएगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

