टीकमगढ़। सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष एवं जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत जसवंत नगर के सरपंच दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने शुक्रवार 22 नवंबर 2024 को पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से जाकर मुलाकात की और सरपंचों की समस्याओं को लेकर तमाम बिंदुओं से उन्हें अवगत कराया जहां उनके साथ संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने सरपंचों की तमाम समस्याओं को लेकर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से विस्तृत चर्चा की।

